संस्कार न्यूज़, 25 जनवरी 2020
ग्वालियर।। मध्यप्रदेश में चलाए जा रहें एंटी भू-माफिया मुहिम में भेदभाव पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर में भी सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर का सबसे बड़ा भूमाफिया बताते हुए जमकर नारेबाजी की गई।
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस मुहिम में कुछ लोगों को टारगेट किया जा रहा है, इसके साथ ही कुछ बेगुनाह लोगों को भी परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले में भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनकी लिस्ट जारी करें, इसके साथ ही उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी भी आने वाले दिनों में ग्वालियर कलेक्टर को भू-माफियाओं की सूची सौपेंगी। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल है। आज बीजेपी द्वारा जो प्रदर्शन आयोजित किया गया उसमे कमलनाथ सरकार पर शासन के कोंग्रेसी करण करने का आरोप भी लगाया। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि अधिकारी भाजपा के नेताओं को अपमानित कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment