बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिये सजग रहकर निष्पक्ष कार्यवाही करें |
मुख्य सचिव श्री मोहन्ती ने वीडियो कांफ्रेंस में संभागायुक्तो, कलेक्टरो को दिये निर्देश |
शिवपुरी | 08-नवम्बर 2019 |
मुख्य सचिव श्री एस.आर. महन्ती ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संपत्ति विरूपण के अंतर्गत अनाधिकृत बैनर हटाने तथा मिलावट रोकने के लिए सजग रहें तथा त्वरित, दृढ़ और निष्पक्ष कार्यवाही करें। श्री मोहन्ती मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्रदेश के संभागायुक्तो और जिला कलेक्टरो को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कानून-व्यवस्था, संपत्ति-विरूपण, मिलावट के विरूद्ध अभियान तथा लंबित राजस्व प्रकरणो और उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला दण्डाधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग-बैनर नहीं लगने दिया जाये। यह निर्देश निष्पक्ष रूप से सभी होर्डिंग-बेनर पर लागू होगे। उन्होने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ और सुन्दर बनाना है। अनाधिकृत होर्डिंग-बैनर के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाये, जिससे दूसरे राज्यो के लिए प्रदेश बेहतर उदाहरण बन सके। वीडियो कांफ्रेंस में मिलावट के विरूद्ध अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिये गए। मुख्य सचिव ने देवास, राजगढ़, बालाघाट, सागर, सिवनी, खण्डवा, उमरिया, नीमच, अलीराजपुर, जबलपुर, ग्वालियर, डिण्डोरी के कलेक्टरो से संबंधित विषयो पर जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव गृह श्री एस.एन.मिश्रा, प्रमुख सचिव खादय एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। |
Friday, November 8, 2019

बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिये सजग रहकर निष्पक्ष कार्यवाही करें
Tags
# शिवपुरी
Share This

About the Sanskar news
शिवपुरी
Labels:
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमारे बारे में
पवन भार्गव
(प्रधान संपादक)
मोब.9755274367, 7000094067
ईमेल: thesanskarnews.info@gmail.com
No comments:
Post a Comment