जिले में अभी तक 616.07 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज । - The Sanskar News

Breaking

Saturday, August 20, 2022

जिले में अभी तक 616.07 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज ।

द संस्कार न्यूज 21अगस्त2022
न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 616.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1064.42 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 945.40 मि.मी., बैराड़ में 588.50 मि.मी., पोहरी में 723 मि.मी., नरवर में 639 मि.मी., करैरा में 475 मि.मी., पिछोर में 487 मि.मी., कोलारस 675 मि.मी., बदरवास में 610 मि.मी. तथा खनियाधाना में 402 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।


No comments:

Post a Comment