न्यूज बाय दीपक शाक्य पोहरी ब्यूरो चीफ
शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 555.34 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1045.76 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 869.20 मि.मी., बैराड़ में 551.50 मि.मी., पोहरी में 658 मि.मी., नरवर में 566 मि.मी., करैरा में 396 मि.मी., पिछोर में 466.70 मि.मी., कोलारस 606.70 मि.मी., बदरवास में 521 मि.मी. तथा खनियाधाना में 363 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
No comments:
Post a Comment