लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के बिरूपुर थाना क्षेत्र के तुरकजैनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिर दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या का कारण हैरान कर देने वाला है। बताया जा रहा है कि महिला को कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ा लिया था।
इसके बाद दोनों को रातभर बांधकर रखा गया और सुबह में शादी करा दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को उसके पहले पति के यहां भेज दिया गया।
इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बुला लिया। अनीता और उसके प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ा और रातभर दोनों को एक पेड़ से बांधकर रखा। फिर सुबह में पंचायत के फैसले पर दोनों की शादी करा दी गई। यही नहीं शादी कराने के बाद गांव वालों ने महिला को उसके घर वापस भेज दिया।
इधर, इस घटना का पता चलते ही महिला का पति चंदन महतो आगबबूला हो गया। उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला की हत्या की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना तुरंत विरूपुर पुलिस को दी गई। मृत महिला के भाई ने बहन के पति चंदन महतो और ससुर अवधेश महतो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिले के एसपी सुशील कुमार ने मामले की विस्तृत जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
No comments:
Post a Comment