
हाथरस (Uttar Pradesh) । खेत में मिले बच्चे के कंकाल से बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने मृत बच्चे की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने दोनों के बीच अवैध संबंधों को देखा था, जिसके चलते बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार वाले घटना सच्चाई सामने आने के बाद हैरान है। यह घटना सासनी थाना क्षेत्र के बरसे गांव की है।
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक भाई विशाल को अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद इसकी भनक बहन सीमा और उसके प्रेमी राम सिंह को लगी तो दोनों डर गए।
ऐसे खुला राज
9 अप्रैल को गेहूं के खेत में उसका कंकाल मिला था, जिसके बाद मामले में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली थीं। मामले में पुलिस ने 14 अप्रैल को अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के रहने वाले राम सिंह को पकड़ा था। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक विशाल की सगी बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
पकड़े जाने पर सुनाई ये कहानी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल ने आपनी बहन और राम सिंह के बीच नाजायज संबंध को देखा था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। अभियुक्त राम सिंह और सीमा ने अवैध संबंधों के चलते अपने भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments:
Post a Comment